छत्तीसगढ़डेस्क खबर

छत्तीसगढ़ में मानवता हुई शर्मसार , युवक को नग्न कर पिटाई, शराब पीने बाइक ले जाना पड़ा भारी ! वीडियो हुआ वायरल !!



डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ में मानवता को शर्मसार  करने वाला मामला सामने आया है । कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी आवासीय परिसर की कावेरी विहार कॉलोनी में एक युवक के साथ अमानवीय मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में युवक को नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए देखा जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक का जो कॉलोनी के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। उसकी पत्नी आसपास के अधिकारियों के घरों में घरेलू काम करती है। बताया जा रहा है कि युवक को शराब की लत है। घटना के दिन वह नशे की हालत में अपने एक परिचित की बाइक लेकर शराब पीने चला गया था। आरोप है कि वह वापस लौटा, लेकिन बाइक साथ नहीं लाया। इस पर बाइक मालिक और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के दौरान उसके कपड़े उतरवाकर उसे नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ाया गया, जो मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है।



घटना के दौरान राहगीरों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। घायल युवक इधर-उधर भागता रहा, जबकि कॉलोनी में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि यह घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!