डेस्क खबर

12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेम जाल में फंसी नाबालिग की ट्रेन से धक्का देकर हत्या ! बिलासपुर के जयरामनगर में मिली थी लाश !!





डेस्क खबर ../ बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में नाबालिगा मामले में खैरागढ़ पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए महज 12 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया है। मामला नाबालिग बालिका के अपहरण और हत्या से जुड़ा है। मुख्य आरोपी मोहन वर्मा ने बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर दैहिक शोषण किया और जब पीड़िता उस पर साथ रखने का दबाव बनाने लगी, तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।


योजना के तहत 28 मार्च की रात बालिका का अपहरण कर उसे डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन लाया गया। वहां से ट्रेन में बैठाकर बिलासपुर की ओर ले जाया गया और जयरामनगर के पास चलते ट्रेन से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद सबूत मिटाने के लिए कपड़े जलाए गए और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिए गए।
जांच में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों ने पुलिस को अहम सुराग दिए, जिसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।इस पूरे मामले ने एक बार फिर समाज में नाबालिगों की सुरक्षा और बढ़ते अपराधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!