डेस्क खबर

सरगुजा ओलंपिक में बवाल ,कबड्डी मैच के दौरान रेफरी और खिलाड़ियों के बीच जमकर मारपीट.! सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल !



आकाश प्रधान की कलम से

डेस्क खबर ./सरगुजा ओलंपिक के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता उस समय विवादों में आ गई जब मैच के दौरान रेफरी और खिलाड़ियों के बीच तीखी झड़प हो गई। यह घटना शहर के गांधी चौक स्थित इंडोर स्टेडियम की बताई जा रही है, जहां मुकाबला चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक खिलाड़ी को आउट दिए जाने के फैसले को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते मामूली बहस से मारपीट का रूप ले लिया । खिलाड़ियों ने रेफरी के निर्णय पर आपत्ति जताते हुए बहस शुरू की, जो जल्द ही धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों और आयोजकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन कुछ समय तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे आयोजन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।



बताया जा रहा है कि घटना के बाद मैच को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। हालांकि, आयोजन समिति ने मामले की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना ने खेल भावना और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में नाराजगी देखी जा रही है।

error: Content is protected !!