डेस्क खबर
फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर ,सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया मोपेड चालक, मौके पर हुई मौत का खौफनाक मंजर का VIDEO आया सामने .!!


डेस्क खबर ../ बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है । जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे मोपेड चालक को अपनी गिरफ्त में ले लिया ,दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मोपेड सवार की दर्दनाक मौत हो गई । इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है । लगातार हो रहे सड़क हादसों को देख गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया । जिससे भानुप्रतापपुर–बालोद–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
मृतक की पहचान सामसाय मसियारे (55 वर्ष), निवासी ग्राम परसोदा के रूप में हुई है। वही पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है ।