डेस्क खबर

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता ने की पत्रकार से मारपीट , पत्रकारों के आक्रोश बाद तीन आरोपियों पर FIR दर्ज..!! मारपीट का वीडियो आया सामने ,पुलिस बनी रही मूकदर्शक .!!



डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ में समाचार कवरेज के दौरान जी न्यूज के रिपोर्टर से मारपीट का शर्मनाक मामला सामने आया है आरोप है कि मारपीट करने वाले बीजेपी का नेता है ।अंबिकापुर शहर में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान समाचार कवरेज के दौरान मारपीट की गई  निजी चैनल के पत्रकार सुशील बखला पर कथित तौर पर पुलिस की मौजूदगी में हमला किया गया, जिसके बाद पत्रकारों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आरोप है कि निगम और बिजली विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही के दौरान सुरक्षा मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात था उसके बाद भी पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों ने पत्रकार के साथ मारपीट की और पूरे मामले में पुलिस मूकदर्शक बन तमाशा देखती रही । मारपीट की घटना का वीडियो भी समाचार कवरेज करने आए पत्रकार साथियों ने अपने मोबाइल में कैद भी किया है जिसके आरोपी बेखौफ होकर मारपीट करते नजर भी आ रहे है ।


जानकारी के अनुसार, शहर स्थित लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल का संचालन कमर्शियल अनुमति के आधार पर किया जा रहा था, लेकिन भवन निर्माण अनुमति से अधिक निर्माण किए जाने की शिकायत पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। इसी कार्रवाई को कवर करने पत्रकार सुशील बखला मौके पर पहुंचे थे।बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल परिसर में ट्रांसफार्मर लगाए जाने को लेकर अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ा और कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। घटना उस समय हुई जब मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था।

घटना के बाद पत्रकार संगठनों में नाराजगी फैल गई और पत्रकार समूह कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, पत्रकार सुशील बखला के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर आरोपियों की पहचान कर केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। घटना के बाद देर शाम तक थाने में गहमागहमी का माहौल बना रहा।पत्रकार संगठनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!