छत्तीसगढ़डेस्क खबर

बाल बाल बचा पेट्रोल पंप, कर्मचारी की तत्परता से टला बड़ा हादसा ! सीसीटीवी में कैद हुई वारदात ,सिगरेट नहीं पीने देना वजह ..!!

Ads



डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर लापरवाही और गुस्से का खतरनाक नज़ारा देखने को मिला। पेट्रोल भरवाते समय सिगरेट पीने से मना करने पर एक युवक ने पेट्रोल नोजल में ही आग लगा दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पंप कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।  घटना 18 फरवरी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इमरान नामक युवक अपने दोस्त धर्मेंद्र क्षत्रि के साथ उरला स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। इसी दौरान धर्मेंद्र ने सिगरेट जला ली। पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर सिगरेट जलाना बेहद खतरनाक हो सकता है। इमरान ने उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन इस बात पर धर्मेंद्र भड़क गया।


बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर धर्मेंद्र ने लाइटर से बाइक की टंकी में लगे पेट्रोल नोजल के पास आग लगा दी। देखते ही देखते आग भड़क उठी और बाइक के साथ पेट्रोल रिफिल मशीन भी उसकी चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।



स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पंप कर्मचारी ने तुरंत मशीन की सप्लाई बंद करते हुए पंप में रखे अग्निशामक सुरक्षा उपकरणों से आग पर काबू पाया । कर्मचारी की सूझबूझता से एक बड़ा हादसा टल गया वरना इलाके में बड़ी अनहोनी हो सकती थी । इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पंप मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!