नेशनल हाईवे 30 पर यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां .! बाइक सवार कपल का फिल्मी अंदाज़ में रोमांस का वीडियो वायरल हुआ वायरल
!!



डेस्क खबर ../ नेशनल हाईवे 30 पर एक बार फिर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। बाइक सवार एक कपल का फिल्मी अंदाज़ में रोमांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चलती बाइक पर न तो सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है और ना ही कोई शर्म हया। इस दौरान बाइक के चलती बाइक में युवक युवती के सरेराह रोमांस का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया के वायरल होकर चर्चा का विषय बना हुआ है ।
कांकेर जिले से आया यह वीडियो ह ऐसे समय में सामने आई है जब हाईवे पर लगातार सड़क दुर्घटनाओं की खबरें आ रही हैं। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही और दिखावे के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। वायरल वीडियो में कपल बिना हेलमेट, असंतुलित तरीके से बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान और चालान की कार्रवाई किए जाने के बावजूद ऐसे मामले सामने आना चिंता का विषय है। अब सवाल यह है कि क्या वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित बाइक सवारों पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि दूसरों को भी सबक मिल सके और सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाए।