स्कूली बच्चों की कार में स्टंटबाज़ी का वीडियो वायरल, स्कूल का नाम चर्चा में.! स्कूल प्रबंधन और अभिभावक पर उठे सवाल .??

डेस्क खबर ../ कवर्धा से एक बार फिर खतरनाक लापरवाही का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह होली किंगडम स्कूल के बच्चे हैं। वीडियो में कुछ बच्चे तेज रफ्तार कार के दरवाजे से बाहर लटकते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे स्वयं वाहन लेकर फेयरवेल कार्यक्रम में जा रहे थे और रास्ते में इस तरह की जानलेवा हरकत कर रहे थे।
वीडियो साफ दिखाता है कि कार स्पीड में है और बच्चे दरवाजे से बाहर लटककर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी। यह न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, ब्लकि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों जिनमें नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाने का गंभीर मामला भी है। सवाल यह है कि इन बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति किसने दी और अभिभावकों की जिम्मेदारी कहाँ है?
गौर करने वाली बात यह भी है कि पिछले साल भी इसी स्कूल से ऐसी ही लापरवाही की तस्वीरें सामने आई थीं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या सख्त कदम उठाता है।