डेस्क खबरदेश

दिल्ली के संसद भवन की तस्वीर पर छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल।, बृजमोहन अग्रवाल–राहुल गांधी ,प्रियंका की मुलाकात बनी चर्चा का विषय.! बातचीत का वीडियो आया सामने  ! क्या है राजनैतिक मायने ..??




डेस्क खबर नई दिल्ली ../ संसद के बजट सत्र 2026–27 के दौरान संसद भवन परिसर में ली गई एक तस्वीर इन दिनों छत्तीसगढ़ की राजनीति में खासा सियासी ताप बढ़ा रही है। इस तस्वीर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, आरएसएस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सहस्त्रबुद्धे और भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की व्याख्याएं की जा रही हैं। हालांकि यह तस्वीर संसद परिसर में नेताओं की एक अनौपचारिक मुलाकात की बताई जा रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ की सियासत में इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। इसी संदर्भ में जब सवाल उठे तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल की कार्यशैली की सराहना की। बैज ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, जो जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में वही नेता प्रभावी होता है, जो पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर आम जनता की आवाज बनता है। इस बातचीत का वीडियो भी सामने आया है जहाँ यह आपस में बातचीत करते हुए नजर आ रहे है । जिसके बाद से राजनैतिक विद्वान अपने अपने हिसाब से कयास लगा रहे है ।



इससे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का बयान भी राजनीतिक चर्चा में रहा था। महंत ने कहा था कि बृजमोहन अग्रवाल भाजपा में रहते हुए भी कई बार कांग्रेस के काम आते हैं। छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के एक कार्यक्रम में मंच साझा करने को लेकर पूछे गए सवाल पर महंत ने कहा था कि बृजमोहन अग्रवाल के कांग्रेस नेताओं से अच्छे संबंध रहे हैं और वे दोनों पक्षों के बीच सहयोगी भूमिका निभाते रहे हैं। इन बयानों और संसद से आई तस्वीर के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि कई राजनीतिक विश्लेषक इसे संसद परिसर में नेताओं के बीच हुई एक सामान्य, औपचारिकता से परे मुलाकात मान रहे हैं। बावजूद इसके, छत्तीसगढ़ की राजनीति में यह तस्वीर आने वाले दिनों में और बहस को जन्म दे सकती है, अब इस मुलाकात में किस विषय पर बातचीत हुई यह तो सिर्फ बृजमोहन और राहुल गांधी ही बेहतर बता सकते है ।

error: Content is protected !!