बिलासपुर में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी, नंबर प्लेट पर टेप लगाकर कैमरों को चकमा दे रहे बाइक सवार.! जागरूक नागरिक ने किया नजारा कैमरे में कैद ।

डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर में एक बार फिर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते बाइक सवार युवकों का वीडियो सामने आया है । जुर्माना और चालान से बचने के लिए बाइक सवारों ने अपने वाहनों की नंबर प्लेट पर टेप लगा दिया है, जिससे नंबर साफ दिखाई नहीं देता। जिसके कारण ये बेपरवाह होकर नियमों को तोड़ कर जुर्माने से आसानी से बच जाते है । एक जागरूक नागरिक ने इस करतूत को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया । यह पूरा वाक्या तिफरा काली मंदिर के पास का बताया जा रहा है । इस मार्ग में यातायात विभाग के जवान गाड़ियों की चेकिंग में लगे रहते उसके बाद भी यह शातिर बाइक सवार चकमा देने में सफल रहते है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते है ।
जानकारी के अनुसार, कुछ युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। नंबर प्लेट को जानबूझकर छिपाने का मकसद साफ है—ट्रैफिक विभाग और ऑटोमैटिक चालान सिस्टम की नजर से बचना। ऐसा भी नहीं है यह कोई पहला मामला है अक्सर शहर की सड़को में आए दिन ऐसे मामले देखने को अक्सर मिलते रहते है लेकिन कार्रवाई न होने से युवकों के हौसले बुलंद हैं। ट्रैफिक विभाग द्वारा शहर में जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं, इसके बावजूद बाइक सवार इन नियमों को चुनौती दे रहे हैं। यातायात पुलिस के अनुसार, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में भारी जुर्माना और वाहन जब्ती तक की कार्रवाई की जा सकती है। अब देखना होगा कि ट्रैफिक विभाग इस वायरल फुटेज के आधार पर कब और कितनी सख्त कार्रवाई करता है और कब बाइक नंबर के आधार पर बाइक सवार की पहचान उजागर कर पाता है ।

