डेस्क खबरबिलासपुर

टी.एस. सिंहदेव का बड़ा हमला – “राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं?” केंद्र सरकार और बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप .!!



डेस्क खबर बिलासपुर ../ छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर सवाल उठाए। सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को खुले मंच और टीवी पर गोली मारने की धमकी दी गई, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर जब एक विपक्षी दल के शीर्ष नेता को सार्वजनिक रूप से धमकी दी जाती है, तब भी केंद्रीय गृहमंत्री और सुरक्षा एजेंसियां चुप क्यों हैं। सिंहदेव ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। यहां तक कि राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात एजेंसियों ने भी लिखित रूप से चिंता जताई है। इसके बावजूद धमकी देने वाले भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ कोई कानूनी कदम नहीं उठाया गया।


उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं बल्कि लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज को दबाने की साजिश है। सिंहदेव ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई तो लोकतंत्र की जड़ें कमजोर होंगी। कांग्रेस इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाएगी।

error: Content is protected !!