विधायक के सामने होता रहा अश्लीलता भरा नाच ,ताली बजाते नजर आए MLA साहब !! नवरात्रि पर वायरल वीडियो से मचा बवाल..!


डेस्क खबर ../ हमेशा अपने अलग अंदाज में रहकर चर्चा में रहने वाले विधायक एक वायरल वीडियो को लेकर अब खुद चर्चा का विषय बन गए है । भिलाई में नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित गरबा उत्सव इस बार भक्ति और उल्लास की जगह विवादों में आ गया है। शहर की एक गरबा समिति द्वारा किए गए आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंच पर पारंपरिक गरबा की जगह अश्लील डांस होता दिख रहा है। फिल्मी और फूहड़ गानों पर विधायक के सामने अश्लीलता भरा नाच होता रहा और विधायक जी यह दृश्य देखकर ताली बजाते नजर आए । हिंदुओं के पावन पर्व पर हुई इस फूहड़ता से लोगों में गहरा आक्रोशहै और इसे धार्मिक आस्थाओं का अपमान बताया है।
वायरल वीडियो में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन भी मौजूद नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे मंच पर हो रही प्रस्तुति के दौरान ताली बजाते दिखते हैं, जिसके बाद मामला और गरमा गया है। लोगों का कहना है कि नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व में इस तरह का कार्यक्रम करना संस्कृति का अपमान है ।
हालांकि, हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है लेकिन यह घटना शहरभर में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। कुछ लोग इसे “बिहार स्टाइल डांस” बताते हुए विरोध जता रहे हैं, तो कुछ इसे मनोरंजन करार देकर हल्के में ले रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि जब नवरात्रि जैसे पर्व का उद्देश्य भक्ति और गरिमा है, तो इस तरह की प्रस्तुतियाँ क्या हमारी संस्कृति को आहत नहीं कर रही हैं? फिलहाल, इस विवाद ने ट्विन सिटी की पहचान और परंपराओं पर गंभीर बहस छेड़ दी है।
वहीं पूरे मामले में इस वीडियो को लेकर धार्मिक और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। बजरंग दल के जिला संयोजक रतन यादव और अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि नवरात्र जैसे पावन पर्व पर अश्लीलता का यह रूप असहनीय है। यदि वीडियो असत्य है तो विधायक रिकेश सेन को सार्वजनिक रूप से सामने आकर अपना पक्ष रखना चाहिए अब देखना होगा कि लोगों की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेने वाले विधायक जी इस मामले में वायरल वीडियो और अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों पर क्या एक्शन लेते और और उनकी इस मामले में क्या प्रतिक्रिया सामने आती है ..??