डेस्क खबर

SI को महिलाओं ने बनाया बंधक, जमकर लात घुसो और चप्पलों से की पिटाई – वीडियो हुआ वायरल..!



डेस्क खबर.. /  इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सब इंस्पेक्टर (SI) सुरेश को महिलाओं ने बंधक बनाकर पीट दिया। बताया जा रहा है कि सुरेश क्षेत्र की एक महिला से मिलने उसके घर गया था। उसी दौरान मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि सुरेश महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में था और नशे की हालत में गालियां भी दे रहा था।


इस दौरान इलाके की महिलाओं ने सुरेश को चारों ओर से घेर लिया और जमकर मारपीट की। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सुरेश के हाथ बांधने की कोशिश कर रही है, जबकि अन्य लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं। हालात बिगड़ते देख खजराना पुलिस को मौके पर बुलाया गया, लेकिन भीड़ का गुस्सा इतना था कि पलासिया थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुरेश लंबे समय से महिला के घर आना-जाना कर रहा था, जबकि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। बता दें कि SI सुरेश पहले भी विवादों में रह चुका है। पुलिस ने सुरेश को भीड़ से छुड़ाकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!