डेस्क खबर

मंत्री जी आ रहे हैं व्यवस्था करना है खर्चा लगेगा – श्रम निरीक्षक का ऑडियो वायरल, रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा..पुलिस तक पहुंचा मामला ..?



डेस्क खबर ../ खैरागढ़ में श्रम विभाग की योजनाओं में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। इस बार आरोप खुद एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालक ने लगाए हैं। विनोद सिंह राजपूत नामक सीएससी संचालक ने श्रम निरीक्षक पर योजनाओं का लाभ दिलाने के एवज में रिश्वत मांगने और अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में उन्होंने खैरागढ़ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।


विनोद सिंह का आरोप है कि श्रमिकों के आवेदन स्वीकृत करने के लिए निरीक्षक द्वारा बार-बार पैसों की मांग की जाती थी। उन्होंने एक ऑडियो क्लिप भी सार्वजनिक की है, जिसमें श्रम निरीक्षक कथित तौर पर कह रहा है – “मंत्री जी आ रहे हैं, खर्चा लगेगा। आवेदन अप्रूव करवाना है तो व्यवस्था करनी होगी।” यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और स्थानीय प्रशासन से लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।



शिकायतकर्ता के अनुसार, विभागीय योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने की बजाय अधिकारियों द्वारा दलाली और कमीशन की मांग की जाती है, जिससे योजना का मूल उद्देश्य ही धूमिल हो रहा है।

वहीं इस पूरे मामले पर अब तक श्रम विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

error: Content is protected !!