डेस्क खबर

शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों से लगवाए गए झाड़ू, पोछा…कराया गया मैदान साफ..वीडियो हुआ वायरल…

Ads


अजय राय की कलम से
डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शाला प्रवेश के पहले दिन बच्चों ने स्कूल में झाड़ू-पोंछा लगाया। करतला विकासखंड स्थित ग्राम जामपानी के शासकीय माध्यमिक शाला में स्कूल प्रबंधन ने बच्चों से साफ सफाई करवाई और कचरा फेंकवाया। इस दौरान किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया।


जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की तैयारी के दौरान शिक्षकों की निगरानी में बच्चे झाड़ू-पोंछा लगाते नजर आए।

इस संबद्ध में जिला शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क साधा गया तो,संपर्क नहीं हो सका।

error: Content is protected !!