डेस्क खबरदेश

7 मई को हवाई हमले से बचाव हेतु मॉक ड्रिल, नागरिकों से सहयोग की अपील..!



डेस्क खबर./ केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार 7 मई यानी आज 2025 को देश के कई जिलों मे शाम 4 बजे से 8 बजे तक हवाई हमले की स्थिति से निपटने हेतु मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस अभ्यास में हवाई हमले का काल्पनिक संकट दर्शाया जाएगा। शाम 7:40 बजे ब्लैक आउट का अभ्यास सायरन के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों से घर एवं कार्यालय की लाइटें और पर्दे बंद रखने, अफवाहों से बचने तथा भीड़-भाड़ न बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। खोज एवं बचाव, अस्थायी अस्पताल स्थापना व सुरक्षित स्थानों पर नागरिकों को पहुँचाने जैसे कार्यों का भी अभ्यास किया जाएगा। यह अभ्यास रक्षा मंत्रालय, रेलवे, विमानन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा। नागरिकों से अपील है कि वे डरें नहीं, अभ्यास में सहयोग करें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, जिससे संकट की स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

error: Content is protected !!