छत्तीसगढ़डेस्क खबर

शराब नीति घोटाले मे सीबीआई की एंट्री, राज्य सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन .!
पुलिस अफसरों और जवानो के लिए  राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड पहनना हुआ अनिवार्य, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश..!


डेस्क खबर../ छत्तीसगढ़ सरकार ने झारखंड शराब नीति घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश करते हुए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब सीबीआई इस मामले की गहराई से जांच करेगी, जिससे प्रमुख आरोपियों अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी, अनवर ढेबर, झारखंड के आबकारी सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त आबकारी आयुक्त गजेन्द्र सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पिछले साल ईओडब्ल्यू और एसीबी ने केस दर्ज किया था, लेकिन झारखंड सरकार के सहयोग की कमी के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब सीबीआई की एंट्री से जांच का दायरा और गहराई बढ़ेगी। सीबीआई की एंट्री से घोटालेबाजो मे हड़कंप मचा हुआ है।

राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड पहनना हुआ अनिवार्य, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

राज्य सरकार ने निर्देश जारी किया है कि राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड अब राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए अनिवार्य होगा। यह विशेष प्रतीक चिन्ह अब नेम प्लेट के ऊपर लगाना जरूरी होगा। इस आदेश के लागू होने से पुलिस बल की गरिमा और पहचान में और वृद्धि होगी। इस आदेश के बाद उन पुलिसकर्मियों के लिए परेशानी बढ़ गई है जो स्पेशल टीम मे रहने की बात कह कर थानो मे अक्सर बिना वर्दी के सादे ड्रेस मे नजर आते है।

error: Content is protected !!