डेस्क खबर

सुशासन तिहार मे वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पद से हटाने की मांग, तो किसी ने शादी के लिए लड़की दिलाने  के लिए लगाई गुहार ..!.



डेस्क खबर रायपुर:- प्रदेश में चलाए जा रहे सुशासन तिहार में लोग अपनी समस्याओ के समाधान पाने के लिए आवेदन कर प्रदेश सरकार से समस्या के निवारण की आस लगा रहे हैं। और सरकार के पास अनोखे और दिलचस्प पत्र मिल रहे है,।इस बीच छत्तीसगढ़ के शिक्षकों द्वारा सुशासन तिहार में आवेदन कर अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री के समक्ष रखी आवेदन में प्रदेश के शिक्षकों ने लिखा है।कि विधानसभा में 57000 शिक्षको की कमी होना प्रदेश में बताया गया इसके बाद लोकसभा चुनाव में 33000 शिक्षक भर्ती करने की घोषणा सरकार द्वारा की गई थी लेकिन किन्हीं कारणों से भर्तियों को वित्त मंत्रालय के द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया है लंबे समय से फाइल अटकी हुई है,जिसकी वजह से आज प्रदेश के शिक्षित शिक्षक पूरी तरीके से रोजगार के लिए दरबदर भटक रहे हैं। साथ ही आवेदन के माध्यम से प्रदेश के शिक्षकों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को उनके पद से हटाए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की वही लिखा कि सरकार घोषणा को पूरा कर प्रदेश के शिक्षकों को दरबदर भटकने से बचा सकती है। बता दे प्रदेश के शिक्षक लंबे समय से भर्ती परीक्षा की मांग कर रहे हैं। जिसके लिए इससे पहले कई प्रदर्शन और नियमितीकरण की मांग भी शिक्षको के द्वारा समय-समय पर की जाती रही है। परंतु अब तक सरकार द्वारा प्रदेश के शिक्षकों के हक में कोई भी बड़ा निर्णय अब तक नहीं लिया गया है। जिसके बाद अब प्रदेश के शिक्षक सुशासन तिहार के माध्यम शिक्षक भर्ती की गुहार सरकार से लगा रहे हैं।


वही किसी ने शादी नही होने के कारण अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए सरकार से उसके लिए लड़की का जुगाड़ करने की गुहार लगाई है ताकि उसे अकेले जिंदगी ना बिताना पड़े।

error: Content is protected !!