
डेस्क खबर../ तमाम बंदिशों के बाद भी सोशल मीडिया मे खतरनाक स्टंट करने वाले बाज नही आ रहे है । ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है जहाँ कार सवार युवको ने खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए , कार की छत पर खड़े होकर स्टंट करते हुए नजर आये। बीच सड़क मे करतबाजी करते युवको की पहचान की जा रही है।
वायरल वीडियो में दूसरा युवक कार की खिड़की से आधा बाहर निकला हुआ और छत पर खड़े युवक का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहा है , 22 सेकंड की वायरल वीडियो में स्टंट करने वाला युवक कभी कार छत पर बैठ जाता है, तो कभी खड़ा हो जाता है और अपना मोबाइल चेक कर, मोबाइल पर बातचीत भी करता नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो शनिवार रात ग्वालियर जिले के सिरोल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, चलती कार सवार मे स्टंट करते हुए युवको का राहगीरो ने वीडियो बना के वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो पुलिस को ग्वालियर पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए, कार के नंबर के आधार पर स्टंट करने वाले युवकों की पहचान में कर रही है।