डेस्क खबर

महिला मुस्लिम पार्षदों ने नगर निगम में पढ़ी नमाज. , बिना अनुमति के नमाज़ पढ़ने पर मचा बवाल ।
वीडियो वायरल होते ही खड़ा हुआ विवाद..!




डेस्क खबर../  शुक्रवार को नगर निगम परिसर में बजट सत्र के दौरान नमाज पढ़े जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह घटना बजट चर्चा सत्र के लंच ब्रेक के दौरान हुई, जब कुछ मुस्लिम महिला पार्षदों ने परिसर के नवीन भवन के एक कमरे में नमाज अदा की। इस पर आपत्ति जताते हुए इंदौर के महापौर ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में नगर निगम सभापति द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई थी। नमाज अदा करते मुस्लिम पार्षदों का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे महिलाएं नमाज पढ़ते हुई दिखाई दे रही है, इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बाद इंदौर मे राजनीति मे बवाल मचा हुआ है।

महापौर भार्गव ने कहा कि बजट सत्र के दौरान करीब 9 घंटे की लंबी चर्चा चली, जिसमें सभी पार्षदों ने अपने विचार रखे। सत्र के दौरान एक सामान्य लंच ब्रेक घोषित किया गया था, लेकिन इस दौरान परिसर में बिना अनुमति नमाज पढ़ी गई, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “मैंने स्वयं सभापति से बात की है, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी थी।”
महापौर ने  कहा कि यदि नमाज अदा करनी थी, तो नगर निगम परिसर के बाहर या आसपास के किसी स्थान पर अनुमति लेकर इसे पढ़ा जा सकता था। और इस तरह की हरकत से सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है इसलिए इस बात की जांच की जायेगी की आखिर बिना अनुमति के इंदौर निगम परिसर मे नमाज पढ़ने की मंशा क्या थी..

error: Content is protected !!