डेस्क खबर
नगर निगम सभा मे जमकर बवाल, बीजेपी पार्षदों ने पानी से भरा कंटेनर मेयर पर डालने का किया प्रयास ।
नगर निगम सभा मे जमकर बवाल, बीजेपी पार्षदों ने पानी से भरा कंटेनर मेयर पर डालने का किया प्रयास ।
महापौर ने की निंदा , हंगामा करते रहे पार्षद..!


डेस्क खबर../ गर्मी के चलते क्षेत्र मे पानी की विकराल समस्या को देखते हुए रायपुर के बीरगांव नगर निगम के सभाकक्ष में पार्षदों के बीच जमकर बवाल हुआ। बजट भाषण के दौरान भाजपा पार्षदों ने पानी से भरा कंटेनर महापौर पर ही उड़ेल दिया। ये पार्षद वार्ड में पानी नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हंगामे के बीच 149 करोड़ का बजट भी पेश किया गया। वही इस बीच दोनों दलों के पार्षदों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
सभाकक्ष में ही पानी गिराने के बाद दोनों पक्षों के पार्षदों की तरफ से नारेबाजी हुई। इस घटना के बाद महापौर ने भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि भाजपा पार्षद मुद्दाविहीन हो गए हैं, उसी वजह से यह सब कर रहे हैं।