डेस्क खबर

दिल्ली में छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष जमकर गरजे,  बोलने का मौका मिला तो रगड़ कर बोले नेताजी..!
राहुल गाँधी ने सुना गंभीरता से, सिर हिलाकर किया समर्थन.. ।


डेस्क खबर../ रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने दिल्ली में आयोजित डीसीसी प्रेसीडेंट मीटिंग में अपने प्रभावशाली उद्बोधन से सभी वरिष्ठ नेताओं का ध्यान आकर्षित किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अनिल शुक्ला ने अपनी बातों को बेहद दृढ़ता और तर्कसंगत तरीके से रखी , जिससे उनकी बातें गहराई तक प्रभाव छोड़ गईं। जब अनिल शुक्ला बोल रहे थे, तब राहुल गांधी समेत सभी नेता गंभीरता से उनकी बातों को सुन रहे थे। राहुल गांधी ने उनके विचारों का सिर हिलाकर समर्थन भी किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उनकी बातें सिर्फ सुनी ही नहीं जा रही थीं, बल्कि उन पर विचार भी किया जा रहा था।


शुक्ला ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को और सशक्त बनाने, और कार्यकर्ताओं के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।उनकी बातो का समर्थन भी कांग्रेसी कर रहे है जिसके कारण यह तय है कि कांग्रेस नेतृत्व उनकी बातों पर जरूर मनन करेगा और संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

error: Content is protected !!