पुलिस इस्पेक्टर बना भगवान, SI ने CPR देकर बचाई अनजान व्यक्ति की जान, वीडियो हुआ वायरल, खाकी का बढ़ा सम्मान …!


डेस्क खबर../ सोशल मीडिया पर इन दिनों पुलिस के SI राजकुमार बौद्ध का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक अनजान व्यक्ति की जान बचाते नजर आ रहे हैं। मामला ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र का है, जहां पेट्रोल पंप के पास एक स्कूटर सवार व्यक्ति अचानक गिर पड़ा और उसकी हार्टबीट बेहद धीमी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों में से कोई भी समझ नहीं पा रहा था कि क्या करना चाहिए। तभी वहां से गुजर रहे थाना थाटीपुर में पदस्थ SI राजकुमार बौद्ध ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत CPR देना शुरू किया और एंबुलेंस की व्यवस्था कर व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल में होश आने पर व्यक्ति की पहचान घनश्याम गौर के रूप में हुई, जो बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का निवासी है। फिलहाल वह स्वस्थ है और उसका इलाज जारी है। SI राजकुमार बौद्ध की त्वरित कार्रवाई और उनकी बहादुरी की हर तरफ सराहना हो रही है। उनके CPR देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग मध्य प्रदेश पुलिस के इस जांबाज अधिकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।