डेस्क खबरदेश

एक्टर सलमान खान को सनातन धर्म अपनाने का न्योता !
सलमान ने पहनी प्रभु श्रीराम की तस्वीर वाली घडी, मुस्लिम धर्मगुरुओ ने जताई आपत्ति..!
महंत रामगोपाल दास का बयान..

डेस्क खबर…/  इंदौर के पंचकुईया राम मंदिर के महंत और महामंडलेश्वर श्री रामगोपाल दास महाराज ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को हिंदू धर्म अपनाने का न्योता दिया है। यह बयान तब आया जब सलमान खान की घड़ी में भगवान श्रीराम की तस्वीर होने पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने आपत्ति जताई थी।

महामंडलेश्वर रामगोपाल दास ने कहा कि सलमान खान इंदौर के निवासी हैं और उनकी मां हिंदू हैं। वे हर वर्ष अपने घर में गणेश उत्सव की स्थापना भी करते हैं। ऐसे में अगर उन्होंने श्रीराम से जुड़ी घड़ी पहनी है, तो इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इस पर किसी को आपत्ति है, तो वे सलमान खान को सनातन धर्म अपनाने का आमंत्रण देते हैं। महंत रामगोपाल दास ने यह भी बताया कि इस अवसर पर इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसमें सनातनी संतों की उपस्थिति में सलमान खान को विधिपूर्वक भगवा धारण करवा कर सनातन धर्म में शामिल किया जाएगा। गौरतलब है की फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ पहले भी मुस्लिम धर्मगुरुओं ने फतवा जारी किया था लेकिन सलमान ने कभी कोई जबाब नही दिया और लगातार उनकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है और एक बार फिर सलमान अपनी घडी के कारण धर्मगुरुओं  के निशाने पर है।  फिलहाल सलमान खान या उनके परिवार  की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

error: Content is protected !!