थाना प्रभारी और SECL के सब एरिया मैनजेर पर हत्या का आरोप… ।
वर्चस्व की लडाई को लेकर ट्रांसपोर्टर की निर्मम मर्डर के बाद इलाके मे तनाव..!
मृतक के भाई ने खोला राज तो टी आई हुए लाइन अटैच ..! कोयला विवाद में गैंगवार, ट्रांसपोर्टर की हत्या से पाली में तनाव…


अजय राय की कलम से
डेस्क खबर./ कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में देर रात दो गुटों के बीच हुई गैंगवार से क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे, उनके साथ जिले के कई थाना प्रभारियों और स्टाफ की टीम भी मौजूद रही।
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना एसईसीएल सरायपाली बुडबुड खदान क्षेत्र में घटित हुई, जहां कोयला के विवाद को लेकर लंबे समय से दोनों गुटों के बीच तनातनी चल रही थी। इसी विवाद के चलते रोहित जायसवाल नामक ट्रांसपोर्टर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
घटना के बाद पाली नगर में आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। मृतक के भाई ने बताया कि पिछले छह महीने से विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत पाली थाना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे घटना ने हिंसक रूप ले लिया।
मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि रोशन सिंह ठाकुर के गैंग के सदस्यों ने उसके भाई की हत्या की है और इस पूरी घटना में पाली थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध है। मृतक के भाई ने एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर पर भी आरोप लगाया कि वह रोशन सिंह के साथ मिलकर कोयले की हेराफेरी करता है, जिससे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पाली नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
आरोपी रोशन ठाकुर, गौरव सिंह ठाकुर,वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सीजू, संस्कार ठाकुर, मोंटी कश्यप, मुकेश श्रीवास, सुनील सागर, प्रभात दुबे, निलेश सिह राज, कैलाश कैवर्त, अनिल मरावी उर्फ छोटू, मयंक सिंह ठाकुर, सूरज पासवान, सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ हुआ मामला दर्ज एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
वही इस घटना के बाद थाना प्रभारी विनोद सिन्हा को भी किया गया लाइन अटैच कर दिया गया है ,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी अभी भी पाली में तनाव की स्थिति को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. पाली मे आज नगर बंद का भी एलान किया गया है इसे देखते हुए पाली मे पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे। उनके साथ पाली समेत कई अन्य थानों के प्रभारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के समर्थकों ने आक्रोश में पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी।