देश
बागपत के वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

नई दिल्ली में आयोजित डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड समारोह में बागपत के वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, धार्मिक व समाजसेवी कार्यों और साम्प्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें दुबई के समाजसेवी व बिजनेसमेन डॉ. कबीर केवी द्वारा शॉल, पटका और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। डीपीआईएएफ के संस्थापक कल्याणजी जना ने उनकी राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विपुल जैन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों, गुरुजनों व शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में उन सभी का योगदान है, जिन्होंने उन्हें नेक कार्यों के लिए प्रेरित किया और हर कदम पर साथ दिया।