किसने कवासी लखमा को दिया था आफर, आखिर क्यो मोदी के साथ दिखना चाहते है टीएस सिंहदेव…!
छत्तीसगढ़ मे क्या चाहते है बाबा, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने जाहिर की अपनी इच्छा..!


डेस्क खबर ./ .कांग्रेस के राजधानी स्थित दफ्तर में ED के पहुँचने पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कवासी लखमा पर बड़ा बयान दिया है।पूर्व डिप्टी सीएम ने इशारों इशारों मे बीजेपी पर तीखा प्रहार किया है । प्रदेश के बीजेपी नेताओ का नाम लिए बिना टीएस बाबा ने कहा की एक राजनीतिक पार्टी ने लखमा को अपनी पार्टी मे शामिल करने का आफर दिया था। कवासी लखमा पर भाजपा ने पार्टी में शामिल होने का दबाव बनाया था, साथ ही सिंहदेव ने मोदी सहित बीजेपी के बड़े नेताओ पर भी अजीत पवार के बहाने कटाक्ष किया।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेतृत्व परिवर्तन पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी जल्द परिवर्तन की इच्छा जाहिर की है । उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार कर रही है कि कहां किसको जवाबदारी देनी है और कहीं परिवर्तन करना है या नहीं। टीएस सिंहदेव ने आगे कहा कि कुछ राज्यों में परिवर्तन कर दिया गया है और ऑल इंडिया लेवल से लेकर पोलिंग बूथ तक जहां तक संभव हो कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी को जल्द बदल देना चाहिए।