
डेस्क खबर प्रयागराज: महाकुंभ मेले में सोमवार को शाही स्नान के दौरान पोल नंबर 11 से 17 के बीच भगदड़ मचने से 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद प्रशासन ने आज होने वाला अमृत स्नान रद्द कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर स्थिति की समीक्षा की और तत्काल सहायता के निर्देश दिए।https://x.com/AHindinews/status/1884403930962223139?t=X3hE0ZNAWaZZDnnaHCMrQw&s=08
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अखाड़े आज स्नान में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे संगम नोज की ओर न जाएं और जहां संभव हो, वहीं स्नान करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। प्रशासन का कहना है कि संगम के अन्य घाटों पर स्नान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।