डेस्क खबरदेश

राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक ने मचाया बवाल , 52 लाख रुपये की कर दी मांग..!
जमीन बेच कर कर्जा चुकाया, पत्रकारों को भी जेब से दिये 8 लाख. ?
राहुल, प्रियंका के दौर पर उठे सवाल.???

डेस्क खबर..कांग्रेस के पूर्व विधायक के एक बयान के बाद से देश की राजनीति मे भूचाल आ गया है।और  में राहुल गांधी की सभा को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दरबार, जो अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं, ने ड्रीमलैंड चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया और कांग्रेस से 52 लाख रुपये की मांग की। उनका आरोप है कि राहुल गांधी की महू यात्रा के दौरान आयोजित तीन सभाओं का कुल खर्च 52 लाख रुपये था, लेकिन कांग्रेस ने अब तक इस राशि का भुगतान नहीं किया। दरबार ने यह भी बताया कि इन सभाओं का खर्च उठाने के लिए उन्हें अपनी निजी ज़मीन तक बेचनी पड़ी थी। और अपने हक के पैसों के लिए नेताजी ने कानून से मदद लेने की बात भी कही है।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम आयोजन के बावजूद कांग्रेस ने उन्हें पैसे नहीं दिए, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस पर भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पैसे नहीं लौटाएगी, तो राहुल गांधी को कार्यक्रम रद्द करना चाहिए।

वही बीजेपी ने भी मामले को लपकते हुए तंज करते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस अब तक केवल लोगों को ‘टोपी पहनाने’ का काम कर रही है।
महू में राहुल और प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से पहले यह सियासी विवाद तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे प्रदेश की राजनीति के साथ साथ देश की राजनीति मे भी में हलचल मच गई है। अब देखना होगा की राहुल के दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी इस मसले को कैसे कंट्रोल करती है।

error: Content is protected !!