शराब का जखीरा बरामद ! बिलासपुर और सरगुजा में खपाने की थी तैयारी !शराब तस्कर हुआ फरार ! जखीरा देख पुलिस के उड़े होश ।

रिपोर्ट _ अरविंद सिंह ..गौरेला पेंड्रा मरवाही
डेस्क । बिलासपुर और सरगुजा सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में खपाने के लिए लाई जा रही मध्यप्रदेश की शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में मरवाही पुलिस को सफलता मिली है । अलग अलग ब्रांड की महंगी शराब की खेप देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए । लगभग 1500 पेटी अंग्रेजी शारब के साथ मरवाही पुलिस ने पिकअप वाहन को अभी अपने कब्जे में लिया है । लाखो रु के शराब को लाने वाला शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया जिसको तालाश में पुलिस जुट गई है ।
शुरुवाती जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश से अवैध शराब लोडकर मरवाही के रास्ते अंबिकापुर जाने को निकली थी।
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से अंग्रेजी अवैध शराब की बड़ी खेप जो कि पिकअप वाहन में लोडकर मध्यप्रदेश से मरवाही के रास्ते छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर ले जाया जा रहा था मरवाही पुलिस की सूझबूझ से पकड़ा गया मरवाही पुलिस की टीम रात्रि गस्त के दौरान दानीकुंडी इलाके में थी तभी संदिग्ध वाहन दिखा पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली तो पुलिस के होश उड़ गए पूरे वाहन में अंग्रेजी शराब लोड था उसी दौरान आरोपी जो वाहन में थे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।।शुरुवाती जानकारी के अनुसार यह पूरा माल अंबिकापुर के बड़े शराब तस्कर के द्वारा मंगाया जा रहा था जो मुखबिर की सूचना के बाद पकड़ लिया गया हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए आरोपीयो की तलाश में मरवाही पुलिस व साइबर सेल के मदद के साथ लगी हुई है जप्त अंग्रेजी शराब लगभग 150 पेटी है ।।फिलहाल पूरे मामले पर कार्यवाही जारी है यहां उल्लेखनीय कि छत्तीसगढ़ में शराब की दुकाने सरकार चलाती है ,जबकि मध्य प्रदेश में शराब की दुकाने निजी हाथों में है.. जिसके कारण छत्तीसगढ़ के शराब तस्कर मोटी कमाई करने के लिए मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब छत्तीसगढ़ में लंबे समय से खपा रहे हैं…और तमाम दावों के बाद भी आबकारी विभाग इनपर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रहा है सूत्र तो यहां तक बताते है कि आबकारी विभाग और शराब माफियाओं के बीच सांठगांठ कर इन अवैध शराब को प्रदेश के अलग अलग जिले में खपा कर मोटा मुनाफा कमाकर अधिकारी अपनी जेब गर्म कर रहे है ।जप्त किया गए शराब में 90 पेटी गोवा,,40 पेटी बीयर 8 पेटी मैकडॉवेल’एस no.1 आर एस, ब्लेंडर प्राइड मिलाकर 150 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त किया है जिसकी मात्रा लगभग 1400 लीटर है और कीमत दस लाख रुपए से अधिक बतलाई जा रही है।।