छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दंतैल गजराज का उत्पात..! घंटो सहमे रहे आने जाने वाले लोग.
एक दर्जन गांवों के लोगों सतर्क रहने ..बन विभाग ने जारी किया निर्देश.!



डंका राम/ छत्तीसगढ़/ धमतरी/ डेस्क

बीते शनिवार को दंतैल हाथी ने गुरुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 धमतरी-जगदलपुर मार्ग पर स्तिथ मरकाटोला टोल नाका के पास जमकर उत्पात मचाया… मार्ग में इधर उधर हाथी दौड़ता रहा, मदमस्त होकर चलता रहा… जिसकी वजह से सड़क मार्ग में दोनों तरह घण्टो वाहनों की लंबी कतार लगी रही… वही कुछ तमाशबीन लोग गजराज के नजदीक जाकर सेल्फी लेते भी नज़र आये, जो कि गलत हैं…  जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ… इस दौरान वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही, और लोगों को हाथी से दूर रहने की समझाइश देती रही..लेकिन कोई फर्क  नहीं पड़ा…


बाद में  दंतैल हाथी नेशनल हाईवे को पार कर आरएफ-16 में प्रवेश किया, जो की आगे नैकुरा, जगतरा, मड़वापथरा, बालोदगहन, आमापानी, कर्रेझर की तरफ जाने की संभावना बनी रही, वन अमला आसपास के गावों में फोन कॉल के माध्यम से ग्रामीणों को सूचित कर सावधान व सुरक्षित रहने समझाइश देते रहें



वही ग्राम नैकुरा, जगतरा, बालोदगहन, आमापनी, मड़वापथरा, कर्रेझर, ओनाकोना, मुड़खुसरा, बरपानी, बोरिदकला सहित अन्य गावो को हाईअलर्ट किया गया है…

error: Content is protected !!