डेस्क खबर

VIDEO – कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान ।
हिंदुओ को पैदा करने चाहिए 4 बच्चे ?
सनातन धर्म और राष्ट्र धर्म को बताई वजह ।


डेस्क खबर / सनातन और हिंदू धर्म पर शिव पुराण कथा वाचक कुबेरेश्वर धाम वाले पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है । इन दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलेश्वर में शिव महापुराण की कथा का वाचन कर रहे हैं। कल यानि 2 जून को उनकी कथा का अंतिम दिन है। वहीं, आज कथा शुरू होने से पहले पंडित प्रदीप मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बड़ी बात कही है। पंडित प्रदीप मिश्रा के इस बयान को लेकर बवाल भी हो सकता है। प्रदीप मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करना बेहद जरूरी है। प्रदीप मिश्रा ने ये भी बताया है कि क्यों जरूरी है चार बच्चे पैदा करना क्यों जरूरी है।



पंडित प्रदीप मिश्रा ने शनिवार 1 जून को रायपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जरूरी है कि हिंदू धर्म के लोग 4 बच्चे पैदा करें। इन चार बच्चों में से दो को अपने पास रखें, एक को सनातन सेवा में और एक को राष्ट्र सेवा में लगाएं। उन्होंने आगे कहा कि 1 ही बच्चा होगा तो किसे अपने पास रखेंगे और किसे धर्म रक्षा में देंगे।

उन्होंने लव मैरिज को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि लड़कियों को लव मैरिज नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि प्रेम का विरोध नहीं है, लेकिन लव जिहाद का विरोध है। उन्होंने प्रेम विवाह का समर्थन करते हुए कहा कि प्रेम विवाह हो, लेकिन वर कन्या के योग्य हो। माता पिता की सहमति भी होना जरूरी।

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने परिवार में 4 बच्चों की वकालत की है. इनमें से दो बच्चे परिवार के लिए और दो सनातन धर्म को बचाने के लिए आवश्यक बताया है. वहीं बच्चों की संख्या को लेकर कानून लाए जाने के सवाल पर कहा कि जब इस पर कानून लाया जायगा तब देखेंगे.

कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा शनिवार को पत्रकारों से रू-ब-रू हुए. इस दौरान चर्चा में उन्होंने लड़के-लड़कियों से माता-पिता के कहे अनुरूप विवाह करने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रेम विवाह का विरोध नहीं, लव जिहाद का विरोध है. विवाह करें मना नहीं है, लेकिन लड़का-लड़की के अनुकूल होना चाहिए,

राजनीति में धर्म के उपयोग पर प्रदीप मिश्रा ने कहा कि धर्म में राजनीति और राजनीति धर्म में चलता आया है. सत्ता के सिंहासन में किसको देखने के सवाल पर कहा कि युवाओं को रोजगार और धर्म को आगे बढ़ाने वालों को मिलना चाहिए.

error: Content is protected !!