आबकारी विभाग के अधिकारी को कलेक्टर ने थमाया तल्ख नोटिस .!महिला और नाबालिक बेटी से अभद्र व्यवहार करने का आरोप .?वायरल वीडियो को कलेक्टर ने लिया संज्ञान ।देखिए वायरल वीडियो और पढ़िए कड़क नोटिस ।

डेस्क खबर /। अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर आबकारी विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करना महंगा पड़ गया । इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमे आरोप लगे थे कि आबकारी विभाग के दो उपनिरीक्षक ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए महिलाओ सहित एक नाबालिक लड़की से बदसलुकी की है । अफसरों पर आरोप है कि बांदे / पंखाजुर का इलाका उनके अधिकार क्षेत्र में नही आता है उसके बाद भी उन्होंने सभी मर्यादा लांघते हुए दूसरे क्षेत्र में जाकर जबरन कार्यवाही की है ।

इतना ही शिकायकर्ता ने आबकारी उपनिरीक्षक के ऊपर नाबालिक बालिका को गलत तरीके से बेड टच करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया जिसका वीडियो वायरल होने के बाद कांकेर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए तल्ख टिप्पणी करते हुए आबकारी विभाग के अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है ।
जानकारी के अनुसार कांकेर कलेक्टर ने इस मामले में संदीप सहारे और ओमप्रकाश साहू को नोटिस जारी पूरे मामले में एक दिन के भीतर जवाब देने को कहा है ।इस नोटिस में जवाब नही देने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण 1965,नियम 3 का उल्लंघन 1966 नियम 10 के अंतर्गत कार्यवाही करने की बात भी लिखी हुई है!