जोगी की चौथी पुण्यतिथि ! लोगों ने याद किया सपनों के सौदागर को । जीपीएम में हुआ सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन ।

अरविंद सिंह की रिपोर्ट
डेस्क खबर / गौरेला पेंड्रा मरवाही / छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी की आज चौथी पुण्यतिथि है। आज भले ही उनके पैतृक निवास गृहनगर निवास में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या बेहद कम हो गयी हो पर उनसे जुड़े लोग आज भी अजीत जोगी और उनके योगदान को याद करते हैं। स्व अजीत जोगी के चौथी पुण्यतिथि में उनके समाधि स्थल पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा और भजन संध्या का आयोजन किया गया है । पुत्र अमित जोगी खुद समाधि स्थल पर उपस्थित होकर वहां की तैयारियों में जुटे हुए है।

दरअसल जिले के गौरेला के विकासखंड के जोगीसार गाव में 29 अप्रैल 1946 को जन्मे स्व अजीत जोगी ने आईएएस, आईपीएस के अलावा छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री का गौरव हासिल किया था और उन्होंने मरवाही विधानसभा क्षेत्र का नाम भारत की राजनीति इतिहास में पहले पन्ने पर दर्ज कराया था। और साल 29 मई 2020 को रायपुर में उन्होने इलाज के दौरान आखिरी सांसे लीं। आज भी जोगी समर्थकों की आंखे स्वर्गीय अजीत जोगी को याद करते हुये नम हो जाती हैं।

आज उनकी 4 थी पुण्यतिथि है और गौरेला के ज्योतिपुर स्थित समाधि स्थल पर कल सर्व धर्म प्रार्थना सभा के साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है । वहा पर कार्यक्रम की व्यवस्था खुद अमित जोगी कल पहुंचे हुए थी । बेटे अमित जोगी का कहना है पापा की दिली iइच्छा थी कि उनकी समाधि उनकी जन्म भूमि,उनकी कर्म भूमि,गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में ही बनाई जाए और उनकी इच्छा अनुसार गौरेला के ज्योतिपुर में बनवाया गया है । विगत वर्ष जोगी परिवार ने उनकी तीसरी पुण्यतिथि रायपुर में मनाई थी ।और अब समाधि स्थल में काम लगभग पूरा हो रहा है इस कारण हम कोगो ने निर्णय लिया और इस वर्ष यहां गौरेला में स्व जोगी जी की चौथी पुण्यतिथि का कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है इस अवसर पर जोगी परिवार के लोग यहां पर उपस्थित रहेंगे।।साथ ही सर्व धर्म प्रार्थना सभा और भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है ।कार्यक्रम में जोगी परिवार के सभी लोग अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी, कोटा से पूर्व विधायक डॉ रेणु जोगी,और अयान जोगी सभी पुण्यतिथि में मौजूद रहेंगे।
और जहां उनके चहेते और कार्यकर्ताओं के द्वारा समाधि स्थल में स्वर्गीय अजीत जोगी को श्रद्धांजली दी जाएगी ।
