छत्तीसगढ़
बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई मामले के आरोपी गिरफ्तार ।वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्यवाही !

बलरामपुर / बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग की पिटाई करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । दरअसल
बुजुर्ग से मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था । जिसमे कुछ लोग बेरहमी से एक बुजुर्ग की पिटाई कर रहे है । इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसके बाद बलरामपुर जिले की शंकरगढ़ पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग को थाने लाकर बयान दर्ज करवाया और आरोपियों की पहचान कर ,6 दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है ।