
बिलासपुर डेस्क खबर / बिलासपुर जिले के अंतिम छोर मस्तूरी थाना क्षेत्र में खुलेआम जुआरियों की महफिल सजी हुई है जहा लाखो रू की हारजीत का दांव भी लगाया जा रहा है।
बिलासपुर जिले का वीडियो होने का दावे के साथ इंटरनेट में वायरल हो रहा है ।
कुछ मीडिया हाउस के हवाले से छपी खबरों के अनुसार यह जुए की महफिल एक चर्चित और खाकी को कई बार बदनाम करने वाले एक आरक्षक की संरक्षण में कई वर्षों से चल रहा है .? चर्चित आरक्षक की कई बार गंभीर शिकायते भी हुई है बिना अनुमति के विदेश दौरे के आरोप लगे थे , गंभीर शिकायतों के बाद वर्षों पहले क्राइम ब्रांच के नाम से गठित विशेष टीम में शामिल रहे इस बदनाम आरक्षक को उसकी इन्हीं हरकतों के चलते क्राइम ब्रांच बिलासपुर से एक नही दो बार निकाल भी दिया गया था ।
सूत्र बताते है कि तारबहर थाना क्षेत्र में आरक्षको के बीच हुई हुज्जाबाजी और मारपीट की घटना के बारे में इसी आरक्षक ने अंदर की खबर मीडिया कर्मियों को दी थी । जिसके बाद पुलिस विभाग की जमकर फजीहत हुई थी ।
सूत्र बताते है बार बार वर्दी को बदनाम करने वाले इस चर्चित आरक्षक के खिलाफ शिकायत के बाद भी कार्यवाही नही होने से यह अदना सा आरक्षक पुलिस अधिकारियों के आसपास रह कर उन्हे गुमराह कर आज तक अपने आप को पर्दे के पीछे रख अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने का काम कर रहा है । इतना ही आरक्षक जिस चारपहिया गाड़ी में शान से सड़को पर चलता है उसके भी कई किस्से पुलिस कर्मियों के मुंह से सुनने मिलते है ।
हालाकि यह वीडियो कहा है और कब का इसकी फिलहाल पुलिस विभाग ने पुष्टि नहीं की है ! हुए से सच्ची महफिल और लाखों रुपए की हार जीत का गांव लगाने वाले इस वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है मल्हार चौकी का यह वीडियो है और जहां रोज जुआरी पहुंचते हैं और जमकर यहां प्रतिदिन लाखों रुपए का वारा न्यारा किया जाता है। इतना ही नहीं हुए के खेल में पैसे खत्म होने पर हारे हुए जारी को लंबी मोटे ब्याज पर पैसा भी तुरंत उपलब्ध करवाया जाता है और दूसरे दिन ब्याज सहित इन पैसों की वसूली भी कर ली जाती है और इन पैसों के रोटेशन चलाने और वसूलने के काम भी आरक्षक के खास लोग और रिश्तेदार करते है । मुखबिर ने बताया कि ये पुलिसकर्मी न सिर्फ़ जुआरियों को संरक्षण दे रहा है ब्लकि इसमें उसका भी पैसा लगा हुआ है।
सूत्रों की माने तो बिलासपुर में पदस्थ एक बदनाम आरक्षक की शह पर यह महफिल सजती है …जिसका सच कई पुलिस कर्मी भी जानते हैं अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी है लेकिन उसके बाद भी लंबे समय से बिलासपुर जिले में ही पदस्थ चर्चित आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नही होने से खाकी बदनाम हो रहीं है ।
कुछ समय पहले ही एक चर्चित कबाड़ी ने इस आरक्षक के खिलाफ सोशल मीडिया के एक पोस्ट कर पुलिस विभाग में खलबली मचा दी थी । जो पोस्ट मीडिया के सुर्खिया भी बनीं थी ।
सूत्र दावा करते है की यदि वीडियो में दिख रहे जुआवरियो से सख्ती से पूछताछ के बाद पूरा सच सामने आ जाएगा की इस जुए की महफिल को सजाने और खाकी को बदनाम करने वाले मुख्य किरदार कौन है .?
इतना ही नहीं एक मीडिया ने यह तक दावा किया है की वर्तमान में ये बदनाम आरक्षक ज़िले के आला अधिकारियों आसपास पदस्थ है और ग़लत सूचनाएं और खबर लिखने वाले पत्रकारों के खिलाफ गलत जानकारी उन तक पहुचा कर उन्हें भ्रमित करता रहता है। आला अधिकारी का करीबी होना बताकर अवैध कारोबारियों से मलाई भी समेटता रहता है। ज़िले के अन्य पुलिस अधिकारी इस पूरी कहानी को जानते हुए भी कुछ कहने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं।
अब देखना होगा कि पुलिस विभाग कब इस वीडियो का सच सामने ला पाता है .?और जुए की महफिल सजाने वाले रसूखदार का नाम उजागर कर उन पर कड़ी कार्यवाही करता है ? और बार बार विभाग को बदनाम करने वाले बिलासपुर के इस चर्चित आरक्षक को जिले से कब बाहर करता है .?
इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है लेकिन यदि यह वीडियो सही और सूत्रों का दावा पुख्ता है तो यह बिलासपुर पुलिस सहित प्रदेश के पुलिस विभाग के लिए चिंतनीय विषय है .?