डेस्क खबर

बहादुर फिमेल डॉग डैजी ने पेश की बहादुरी की मिसाल ।
सांप – भालू से भीड़कर बचाई मालिक और परिवार की जान ।
देखिए वफादार डागी के बहादुरी भरे VIDEO ।


डेस्क खबर / कांकेर शहर से लगे ग्राम माटवाड़ा लाल में रोशन साहू के घर उनकी पालतू कुत्तिया डैजी ने दुबारा अपने मालिक की जान बचाकर अपनी वफादारी की मिशाल पेश की है । दो दो बार घर में घुसे जानवरों से अपनी जान दांव में लगाकर अपने मालिक के प्रति वफादारी निभाई है । करीब एक साल के अंतराल के अंदर फीमेल डागी के यह बहादुरी के किस्से सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे है । सोशल मीडिया में डेजी के इन कारनामों के तारीफ में कसीदे पढ़े जा रहे है ।


आम लोग की राय में जानवरो में सबसे ज्यादा वफादार कुत्ते को माना गया है और यह सच को साबित करते हुए फिमेल डॉग डैजी ने कुछ दिन पहले मालिक के घर में घुसे जहरीले साँप से भीड़ कर उसे मार दिया और सबकी जान बचा दी,डैजी ने यह कारनामा पहली बार नही किया यह बीते वर्ष भी डैजी ने घर में घुसे भालू को भी खदेड़ दिया था तब भी घर के लोग दहशत में आ गए थे,जिसका भी वीडियो खूब वायरल हुआ था,

फिमेल डॉग डैजी जर्मन शेफर्ड प्रजाति का है और अपने मालिक की रक्षा करने में हर बार वफादारी निभाई है,
कांकेर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भालू का आतंक बढ़ गया है और लोगो मे काफी दहशत का माहौल बना हुआ है, कभी भालू के हमले का खतरा बना रहता है,ऐसे में फिमेल डॉग डैजी के बहादुरी की चर्चा शहर और ग्रामीण क्षेत्रो में जमकर हो रही है,और उसकी इस बहादुरी को सराहा जा रहा

error: Content is protected !!