छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े बीच शहर में दिखा भालू , लोगो की अटकी सांसे…रेलिंग पार करते कैमरे में कैद हुआ भालू ।

डेस्क खबर – बीच शहर में अचानक भालू दिखने से हड़कंप मच गया । गाड़ियों की रफ्तार में ब्रेक लग गया और लोग अपनी अपनी जगह गाड़ी रोक कर खड़े हो गए।
दिनदहाड़े शहर के बीचोबीच भालू के नजर आने से अफरा तफरी मच गई थी । लेकिन भालू ने किसी को नुकसान नही पहुंचाया । और बड़े आराम से रेलिंग पार करते हुए आबादी वाले इलाके की ओर ओझल हो गया ।

यह वीडियो कांकेर वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है । मामला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कांकेर का वन विभाग भालू की तलाश कर रहा है ताकि किसी प्रकार की जनहानि होने से रोका जा सके और भालू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा जा सके।

error: Content is protected !!