थानेदार ने दी अधिवक्ता को जेल भेजने की धमकी !आक्रोशित वकीलो ने सौपा SP को आवेदन .।थानेदार ने दी वकील को दी फोन पर धमकी .?

डेस्क खबर – कोरबा के एक चर्चित थानेदार इन दिनों अपनी कार्य प्रणाली को लेकर सुर्खियों में बने हुए है । कोर्ट के आदेश की अवेहलना और वकील से दुर्व्यवहार के बाद आक्रोशित वकीलों ने थानेदार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कोरबा एसपी को आवेदन सौपते हुए थानेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है । थानेदार के खिलाफ कार्यवाही नही होने पर आगामी बैठक में रणनीति तय करने की बात अधिवक्ता संघ ने कही है ।

दरअसल यह मामला बांकी मोंगरा थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना एक अधिवक्ता को ही अपराध दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी है।
असल में यह मुद्दा एक सिविल प्रकरण से जुड़ा हुआ है जहां न्यायालय से आदेश के बावजूद संपत्ति सुपुर्द कराने को लेकर अधिवक्ता संघ ने थानेदार पर बड़ा आरोप लगाया है।
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की माने तो संपत्ति से जुड़े एक मामले में हाईकोर्ट का फैसला अधिवक्ता प्रमोद सोनी के परिवादी के पक्ष में आया है, कोर्ट के आदेश के अनुसार प्रार्थी रामलाल चौहान को उसकी दुकान सौंपनी थी, जिसे कोर्ट के कर्मचारी के द्वारा बेलिफ वारंट के अनुसार सुपुर्द कराया गया फिर दो दिन बितने के पश्चात थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना द्वारा प्रार्थी रामलाल चौहान को थाने बुलाकर धमकाया गया कि तुम्हारा कौन वकील हैं और किसने तुम्हें कब्जा दिलाया, अधिवक्ता संघ कटघोरा के सचिव अमित सिन्हा ने यह बताया कि फोन के माध्यम से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद सोनी को निरिक्षक प्रमोद डनसेना ने अभद्र व्यवहार करते हुए अपराध दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी है,
इस विषय पर संघ ने बैठक में प्रस्ताव पारित कर इस कृत्य की घोर निन्दा की है , और उच्च न्यायालय के आदेश की कापी और बैठक प्रस्ताव की प्रति लगाकर पुलिस अधीक्षक कोरबा को उक्त पुलिस अधिकारी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है , साथ ही यह भी कहा उचित कार्यवाही न करने पर संघ पुनः बैठक आयोजित कर रूप-रेखा तैयार करेगी और धारा 156 ( 3 ) के तहत परिवाद दायर करेगी ।
गौरतलब है की आपको बताते चलें कि थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना कोरबा जिले से पूर्व मुंगेली जिले में भी पदस्थ रहें हैं, जहां इनपर लोरमी थाना व तहसील के रहनेवाले मुकेश जायसवाल ने भी मारपीट का आरोप लगाया था ।