शिकारी खुद शिकार हुआ तो मचा हड़कंप .!राजधानी से लेकर न्यायधानी के अधिकारी मौके पर ।देखिए वीडियो पढ़िए मामला ।

डेस्क खबर ./ आज वन विभाग की दो घटनाएं सामने आई है । जहा शिकारी खुद शिकार हो गया । इन घटनाओं के वीडियो सामने आने के बाद से राजधानी से लेकर न्यायधानी तक के वन विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया है । और मौके पर अधिकारी पहुंच गए है ।
पहला मामला कांकेर का है तो दूसरा मामला कोरबा जिले से सामने आया है ।
शिकार करने आया तेंदुआ खुद शिकार हो गया, दरअसल यह घटना कांकेर जिले के वन परिक्षेत्र सरोना अंतर्गत ग्राम सारवंडी गांव का है। बता दें इस इलाके में तेंदुआ आए दिन गांव में घुसकर पालतू जानवर और मुर्गियों को शिकार करता है। इस बार भी यही कोशिश था और सुबह चार बजे मुर्गी को दौड़ाते हुए एक कुंआ में जा गिरा ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग अमला रेस्क्यू ऑपरेशन कर एक बांस के जाल को कुंआ में डाल कर सुरक्षित रखा है अब रात के अंधेरे में सीढ़ी के सहायता से उसे कुएं से बाहर निकाला जाएगा।
वही दूसरा मामला कोरबा के पाली वन क्षेत्र से एक तेंदुए के शिकार की वारदात सामने आई है । इतना ही मृत तेंदुए के,नाखून, दांत समेत कई अंग गायब मिले । जिसके बाद से वन मंडल में हड़कंप मच गया है । कटघोरा वनमंडल के चैतमा रेंज की घटना के बाद से रायपुर से लेकर बिलासपुर के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राजधानी से वन विभाग के अफसर के साथ
डॉग स्क्वॉड पहुंचा मौके पर जांच कार्यवाही में जुटा हुआ है । तेंदुए को जहर देकर मारने की आशंका जताई जा रही है
कटघोरा वन मंडल के राहा जंगल में तेंदुए का मिला शवसूचना मिलने पर मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर प्रभात मिश्रा, डीएफओ कुमार निशांत, एसडीओ चंद्रकांत टिकरिया के साथ मौके पर पहुंचे हुए है और घटना के जांच में जुटे हुए है । आसपास शिकारियों की पतासाजी की जा रही है। एक दिन पहले ही पटपरा के मोहल्ला डाहीडुग्गू निवासी सीताराम यादव के चार बकरियों का शिकार करने की घटना सामने आई थी ।