छत्तीसगढ़

बिलासपुर बना अपराधगढ़ ! चुनावी जनसम्पर्क के दौरान अमर अग्रवाल ने मौजूदा विधायक पर लगाये तीखे आरोप ।

बिलासपुर । विधानसभा चुनाव को लेकर अब प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज़ हो गया है । इसी कड़ी में आज बिलासपुर के बीजेपी प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान के दौरान मौजूदा विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडेय के खिलाफ तीखा हमला किया । अमर अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, बीते 5 सालों में बिलासपुर शहर में लगातार अपराध बढ़ता चला गया और शहर में विकास तो दूर की बात बल्कि अब यह शहर अपराधगढ़ में तब्दील हो गया है । बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि शहर में अपराध बढ़े हैं,भ्र्ष्टाचार बढ़ा है और डेवलपमेंट के वर्क ठप्प हो गए हैं ।


बाइट- अमर अग्रवाल (बिलासपुर प्रत्याशी)

error: Content is protected !!