छत्तीसगढ़

अमर ने कहा–जनता का आशीर्वाद मिला तो 15 दिनों में शहर से दूर कर दूंगा गुंडागर्दी । कहा-शहर के गुंडों को मिला है राजनीतिक संरक्षण ।

    बिलासपुर । छत्तीसगढ़ सरकार में 15 साल तक मंत्री और बिलासपुर में 20 साल तक विधायक रहने वाले पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बिलासपुर से बीजेपी प्रत्याशी तय होने के शहर पहुंचे । टिकट पाने के बाद शहर पहुंचे अमर अग्रवाल का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका अतिशी स्वागत किया । इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक अमर अग्रवाल के घर के आतिशबाजी करते रहे और अमर अग्रवाल के समर्थन में नारेबाजी भी की ।

    कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया है, और इससे अब छत्तीसगढ़ में नई सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी । पूर्व मंत्री ने कहा कि, वे पार्टी के कार्यकर्ता है और पार्टी उनके बारे में क्या तय करेगी यह उन्होंने कभी नहीं सोचा है, पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ वो कर रहे हैं । बिलासपुर में बढ़ती गुंडागर्दी को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि, पिछले 5 सालों से बिलासपुर में भय का माहौल है । राजनीतिक संरक्षण में आपराधिक तत्व शहर में फल फूल रहे हैं । अगर जनता उन्हें अवसर देती है तो 15 दिन के भीतर बिलासपुर का शांतिपूर्ण वातावरण एक बार फिर से वापस ला देंगे । छत्तीसगढ़ के युवा वर्तमान सरकार से त्रस्त नगर आ रहे हैं घोटालों और अपराधिक गतिविधियों की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी का परिवार पर एकजुट होकर इस विधानसभा चुनाव में काम करेगा ।

    error: Content is protected !!