पटवारी की मनमानी उजागर । साइन के बदले किसान से मांगे 5000..वायरल वीडियो में हुआ खुलासा ।

बिलासपुर– जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा जनपद पंचायत क्षेत्र के पीपरसत्ती गांव के रहने वाले किसान नारायण सिंह बारगाह जोकि केसीसी लोन निकलने के लिए दस्तावेज में पटवारी शोभाराम पाण्डेय के हस्ताक्षर के लिए गया हुआ था इस दौरान 5000 हजार रु की रिश्वत मांगी,नही देने पर हस्ताक्षर नहीं करने की बात कही है और किसान के पुत्र से झगड़ा करने लगा जिसका सोसल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर एसडीएम ने कार्यवाही की बात कही है।
मिली जानकारी अनुसार, किसान नारायण सिंह अपने पुत्र राजू सिंह के साथ पटवारी कार्यालय गया हुआ था। राजू सिंह ने बताया की उसके पिता नारायण सिंह के नाम पर 1.5 एकड़ जमीन है जिसमे कृषि कार्य के लिए केसीसी लोन निकलने के लिए 10 दिनों से पटवारी के पास घूम रहे थे। कुछ दिन पहले पटवारी को नाम जोड़ने के लिए 500 रु दिया था। और केसीसी लोन के लिए दस्तावेज में हस्ताक्षर करने के लिए कहा जिसमे 15 सितम्बर शुक्रवार को बुलाया था। पटवारी कार्यालय पहुंचने के बाद दस्तावेज में हस्ताक्षर के एवज में 5000 हजार रु की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर हस्ताक्षर नहीं करने की बात कही। राजू सिंह ने पैसे देने से इंकार किया तो पटवारी शोभाराम पाण्डेय भी हस्ताक्षर नहीं करने की बात कही और झगड़ा करने लगा। कहने लगा अब तुम्हे लोन नहीं मिलेगा। जिससे शिकायत करनी है कर लो कहते हुए वीडियो में सफा सुना जा रहा है। जिसके बाद पटवारी की इस हरकत को सोशल मीडिया में वायरल किया गया।।