छत्तीसगढ़

पीएम मोदी की सभा में जा रही बस का हुआ मेजर एक्सीडेंट । सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बस ।
बस में 40 लोग थे सवार । 2 यात्रियों की मौत की आ रही है ख़बर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जताया शोक ।
देखिए हादसे का वीडियो ..!

बिलासपुर । बिलासपुर जिले के बेलतरा के पास पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में अंबिकापुर से शामिल होने जा रही बस का एक्सीडेंट हुआ है । दुर्घटना सुबह पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है ।
हाईवा में पीछे से आ रही बस का टकराकर एक्सीडेंट हुआ है। आशंका जाहिर की जा रही है कि भारी बारिश के बीच बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी। मामले की पुलिस जांच कर रही है।
दुर्घटना में 2 लोगो के मौत की खबर भी आ रही है। कुल घायल छह में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस में 3 दर्जन से अधिक लोग सवार थे। तमाम यात्री पीएम मोदी की सभा में शामिल होने अम्बिकापुर से रायपुर जा रहे थे । फिलहाल पुलिस पेट्रोलिंग टीम,स्थानीय टीआई व तहसीलदार घटनास्थल पर मौजूद हैं। घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

चिफ एडिटर -दिलीप अग्रवाल

एडिटर -विनोद कुशवाहा

error: Content is protected !!