छत्तीसगढ़

राहुल गांधी नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान है!मणिपुर में राहुल गांधी की नो एंट्री पर सी एम का बयान,

डेस्क खबर।बूथ चलो अभियान के अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के उतई पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर में राहुल गांधी के काफिले को रोके जाने पर कहा है कि राहुल गांधी तो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दूकान है , उनसे क्या खतरा हो सकता था डबल इंजन की सरकार को …
मणिपुर लगातार हो रहे तनाव को लेकर प्रदेश में सियासत का बाजार तेज हो चला है…. बयानबाजी के दौर के बीच सूबे के मुखिया के बयानों से प्रदेश में राजनीति गर्मा गई है…
मणिपुर जल रहा जिस पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कोई विशेष कदम नहीं उठाने पर उन्होने ने कहा कि प्रधानमंत्री का मणिपुर पर कोई बयान नहीं आने के सवाल पर सी एम ने कहा … बीते दो महीने से मणिपुर में हालत चिंताजनक बने हुए है…गृहमंत्री के दौरे के बाद भी स्थिति नही सुधरी है…ऐसे में साफ है की लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद होना भी जरूरी है… जो नही हो रहा है… उन्होंने कहा राहुल गांधी एक सामान्य नागरिक की तरह वहां के लोगो से मिलने जा रहे थे उनसे भला क्या खतरा हो सकता था…इसलिए जरूरी है की संवाद के जरिए वहां पर शांति कायम हो ऐसी कोशिश की जानी चाहिए.

error: Content is protected !!