छत्तीसगढ़

संदेश वॉचन के दौरान SP को आया चक्कर ..!
मंच में मची अफरा -तफरी ..!
देखिये..EXCULISVE VIDEO

कवर्धा। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान एसपी लाल उमेद सिंह को चक्कर आ गया। इस दौरान वे थोड़ी देर के लिए बेहोश भी हो गए। पास खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्हाला। थोड़ी देर बाद उनकी स्थिति सामान्य हो गई।

आज गणतंत्र दिवस के समाहरोह में जिले के मुख्य कार्यक्रम में वन मंत्री मोहम्मद अकबर मुख्य अतिथि थे। ध्वजारोहण के पश्चात वन मंत्री अकबर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर रहे थे। इस दौरान मंच में ही खड़े एसपी डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह को बेचैनी महसूस हुई। वे मंच के पीछे लगे कुर्सी पर बैठ गए। आस पास मौजूद पुलिसकर्मी उनके पास पहुँच कर उनसे उनका हाल- चाल पूछ ही रहे थे कि उसी वक्त अचानक उन्हें चक्कर आ गया। और वे बेहोशी जैसी स्थिति में आ गए। पर आस पास खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्हाल लिया। 10 से 15 मिनट बाद स्थिति सामान्य हुई और उन्हें होश आ गया।

पर आश्चर्यजनक बात तो यह रही कि जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम जहां आयोजित हुआ। वहां डॉक्टर, एम्बुलेंस जैसी कोई व्यवस्था कोई आपात स्थिति के लिए नही की गई थी। और न ही बीपी शुगर नापने जैसी ही कोई छोटी सी मूलभूत सुविधा वहां थी। जबकि प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री भी स्वयं वहां उपस्थित थे।

error: Content is protected !!