छत्तीसगढ़ के शिमला में ठंड का कहर ..
ठंड से एक कि मौत तो एक गंभीर ..!
पुलिस जांच में जुटी .!

अम्बिकापुर।ठड से एक व्यक्ति की हुई मौत दूसरे की हालत गंभीर. शराब के नशे में पूरी रात बाहर ही धुत पड़े रहे. मौके पर पहुँची मैनपाट पुलिस.मैनपाट थाना क्षेत्र के रोपाखार पेट्रोल पंप के पास की है घटना. इनदिनों शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में सैलानी आ रहे हैं ठंड का लुफ्त उठाने।
मैंनपाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रोपाखार में ठंड से एक व्यक्ति की हुई मौत दूसरे की हालत गंभीर. दरअसल सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में इन दिनों सैलानी शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में ठंड का लुफ्त उठाने आ रहे हैं वही आज सुबह दो युवक मैनपाट के रोपाखार पेट्रोल पंप के पास जमीन पर सोए हुए मिले. जानकारी के अनुसार बीती रात इन दोनों ने अत्याधिक शराब का सेवन कर लिया था जिसके बाद वह पूरी रात मैनपाट के रोपाखार पेट्रोल पंप के पास ही जमीन पर सो गए इधर जब आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस की सूचना दी वही मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि एक व्यक्ति की ठंड लगने से मौत बताई जा रही है वही दूसरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही मौत के कारणों का पता लगाने में मैनपाट पुलिस जुट गई है