कांग्रेस को नही है टीएस सिंहदेव की जरूरत ..?
गृहमंत्री ताम्रध्वज ने कह दी बडी बात ..?
बयान से आएगा छतीसगढ़ राजनीति में भूचाल ..?

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी,एस सिंह देव के बयान पर पर जहा बीजेपी के बड़े नेता बाबा को उकसाने का काम कर रहे है तो दूसरी तरफ बाबा के लगातार एक के बाद एक आ रहे बयानों ने छतीसगढ़ की राजनीति में भूचाल ला दिया है । बीजेपी के लगातार हमलो ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है । मंत्री सिंहदेव के इस बार चुनाव नही लड़ने के मन की बात कहने के बाद गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी बाबा के बयान पर प्रतिक्रिया दी है । और बाबा के चुनाव नही लड़ने की स्तिथि पर कांग्रेस की होने वाले नफा -नुकसान का आंकलन करते हुए अपने मन की बात कही है ।
किसी एक व्यक्ति के चुनाव न लड़ने से,कांग्रेस को कोई नुकसान का प्रश्न नहीं है कांग्रेसी एक ऐसी बड़ी संस्था है इस पर कोई एक व्यक्ति कहे, कि मुझे चुनाव नहीं लड़ना है तो वहाँ 10 लोग चुनाव लड़ने को तैयार रहते हैं ‘टी एस सिंह देव,ने किस भावना से क्या सोचकर कहा यह तो वही जानेंगे, उनके कहने का क्या भाव है अर्थ है किस तरह की परिस्थितियां उनके सामने हैं वही जानेंगे।’ लेकिन उससे कांग्रेस को कोई असर नहीं पड़ेगा, बहुत पुरानी संस्था बड़ी संस्था है काफी जंजावत झेलने वाली संस्था हैं देश की आजादी को झेलने वाली संस्था हैं अनेकों परिस्थितियां आई आजादी के बाद, वो कांग्रेस की संस्था है वो कांग्रेस की संस्था हैं कांग्रेस कोई फर्क नहीं पड़ेगा।