अब मारा तो मारा अब मार के देख .?
सुनिये बीजेपी का बयान पढिये पूरी खबर ..बृजमोहन ने आखिर क्यों ऐसा कहा .!

कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंह देव के बयान के बाद अब बीजेपी हमलावर हो गई है । बाबा के बयान के बाद बीजेपी के नेता कोई भी मौका छोड़ते नजर नही आ रहे है भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि*
यह बहुत दुर्भाग्य जनक है कि सरकार का एक मंत्री सरकार के कामों से निराश होकर, जो जन घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष रहा है और आज यह कहते हैं कि वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार आज भी हैं, सरकार में जिनकी मुख्यमंत्री के बराबर की हैसियत है वह व्यक्ति अगर पहले कहे की मेरी नहीं चल रही है मैं गरीबों को प्रधानमंत्री आवास नहीं दे पा रहा हूं मेरे आदेशों का पालन नहीं हो रहा हैं, इसलिए मैं पंचायत विभाग को छोड़ रहा हूं, चुनाव नजदीक आएगा तो मैं अपने भविष्य के बारे में निर्णय लूंगा, और आज टीएस बाबा ने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा कि नहीं लडूंगा,
जिस पार्टी की यह हालत हो जिस सरकार की हालत हो,”जिस मुख्यमंत्री के ऊपर, उनके मंत्री को भरोसा नहीं है” तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ की जनता को मुख्यमंत्री पर कैसे भरोसा होगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का काम कर रहें हैं।
एकमात्र काम भूपेश बघेल के पास बचा है अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाए रखने के लिए अपने आकाओं की सेवा करना हैं छत्तीसगढ़ को एटीएम बना देना, बाकी सब लोगो को गुमराह करना। टी एस सिंह देव से मैं चाहूंगा कि वह राज परिवार से आते हैं वो ठाकुर है वह खाली हर बार यही भाषा का उपयोग करें कि “अब मारा तो मारा अब मार के देख” वो करारा जवाब दे मैदान में आये । सरकार के खिलाफ में लड़े जन घोषणा पत्र के अध्यक्ष रहते हुए जो उन्होंने वादे किए थे वह वादे पूरे नहीं हो रहे हैं तो उनको अपना स्वाभिमान जगाना चाहिए और उनको सड़कों पर आकर लड़ाई लड़ना चाहिए।
बृजमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ विधायक भाजपा