छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री की दिलचस्प तस्वीरे आई सामने ..!
कही पान ठेले में दिखे रमन सिंह ..!विधायक ने किया गर्मजोशी से पूर्व CM का आत्मीय स्वागत ..!
राजनैतिक गलियारो में मची हलचल .?

दिलीप तोलानी की कलम से

चुनावो साल के मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस पूरी तरह चुनावी मोड़ में आ गई है । जहाँ एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ताबड़तोड़ दौराकर जनता से रूबरू हो रहे तो दूसरी तरफ बीजेपी के नेताओ ने भी सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झौंक दी है पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह मंगलवार को लोरमी प्रवास पर थे. इस दौरान दो अलग-अलग तस्वीरें निकालकर सामने आई. जिसमें एक तरफ लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुंगेली चौक में पूर्व सीएम का स्वागत करते हुए नजर आए तो वहीं दूसरी तस्वीर रात में पुराना बस स्टैंड का सामने से आई. यहां पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह एक पान के ठेले में पान का मजा लेते हुए नजर आए. जो आम जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है.
इस बीच पूर्व सीएम के स्वागत को लेकर लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का लोरमी आगमन हुआ है और यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है. उनके लोरमी आने से निश्चत रूप से हमारे लोरमी के लोगो में उत्साह का संचार हुआ है, हालांकि अब इसके कई राजनीतिक मायने निकल रहे हैं. देखना होगा आने वाले दिनों में विधानसभा की स्थिति क्या होती है.

error: Content is protected !!